बैंक का दरवाजा खोलते ही दीवार में दिखा छेद, कर्मचारियों के उड़े होश

खंडवा। सिविल लाइन क्षेत्र में बैंक आफ इंडिया में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। बैंक की दीवार में छेद कर एक बदमाश अंदर घुसा था। कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

गुरुवार को सुबह रोज की तरह बैंककर्मी बैंक पहुंचे थे। यहां बैंक का दरवाजा खोलते ही जैसे ही वे अंदर घुसे दीवार में छेद देकर उनके होश उड़ गए। बैंक के पीछे की दीवार में बड़ा सा छेद कर दिया था। इसकी सूचना बैंककर्मियों ने कोतवाली थाने में दी। इसके बाद कोतवाली टीम घटनास्थल पहुंची।

पुलिसकर्मियों ने अपने मोबाइल से घटनास्थल की वीडियो रिकार्ड किया है। इसके साथ ही बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे। इसमें एक बदमाश नजर आया है।

दीवार में छेद करने के बाद यह इससे अंदर घुसा था। चेस्ट रूम, केश काउंटर सहित आसपास के काउंटर में वह घूमा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि वह उसने क्या चुराया है। रुपये चोरी जाने की बात सामने नहीं आई है।