कोरबा। भीषण गर्मी को देखते हुए शहर के प्रमुख स्थल घंटाघर चौक पर शीतल शरबत वितरण केंद्र का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। तुलसी कलेक्शन के सामने आयोजित इस सेवा कार्य का शुभारंभ नगर विधायक एवं प्रदेश के उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में हुआ।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंत्री देवांगन द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से शीतल शरबत वितरण की व्यवस्था की गई है। शुभारंभ अवसर पर उन्होंने स्वयं राहगीरों को शरबत पिलाकर सेवा कार्य की शुरुआत की।
इस मौके पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन के साथ की गई, जिसके पश्चात अतिथियों ने आमजन को शरबत वितरित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं नागरिक भी मौजूद रहे।
उपस्थित प्रमुख लोगों में मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, डिलेन्द्र यादव, पार्षद नरेंद्र देवांगन, रामकुमार साहू, लक्ष्मण श्रीवास, दिनेश वैष्णव, रजनीश देवांगन, मंगल बंदे, भागवत विश्वकर्मा, अंजना सिंह, लखन चंद्रा, चंचला राठौर, कविता सोनी, राकेश नागरमल अग्रवाल, अनिल वस्त्रकार सहित अन्य शामिल रहे।

