Sara Ali Khan Birthday Special: सारा अली खान 12 अगस्त को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाली हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अपनी सादगी और दोस्ताना व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। सारा ने केदारनाथ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और पांच सालों में कई यादगार भूमिकाएं निभायी हैं।
उनकी फिल्मों का सिलेक्शन ऐसा होता है, जैसे खुद को चुनौती दे रही हैं। इस क्रम में कुछ दिलचस्प किरदार सारा ने निभाये हैं।
‘केदारनाथ’ का कमाल
सारा ने साल 2018 में बॉलीवुड में ‘केदारनाथ’ से एंट्री ली। एक साधारण पर निडर लड़की के किरदार में सारा ने अपने पहली ही फिल्म से सबको हैरान कर दिया। वहीं, सुशांत सिंह राजपूत के साथ उनकी जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। उस साल सारा ने ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ के अवार्ड्स अपने नाम कर लिए।
(बुलेट) जब बात ‘केदारनाथ’ की हो ही रही है तो बता दें कि सारा ने एक बार एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें आध्यात्मिक स्थानों पर जाना बहुत पसंद है। सारा अक्सर धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करते दिख जाती हैं। गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर और अजमेर शरीफ दरगाह भी जा चुकी हैं।
‘सिम्बा’ का धमाल
‘केदारनाथ’ के बाद उसी साल सारा, रणवीर सिंह के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आईं। रणवीर के साथ भी सारा की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई और नतीजा ‘सिम्बा’ उस साल की हिट फिल्मों में से एक रही। यह तेलुगु फिल्म ‘टेम्पर’ का रिमेक था I


