उर्फी जावेद एक बार फिर नए अवतार में दुनिया के सामने आ गई हैं. लेकिन इस बार उर्फी ने ऐसी ड्रेस बनाई है कि कोई भी पास फटकने से पहले चार बार सोचेगा. जी हां…उर्फी ने नई ड्रेस का ब्लाउज स्क्रू से बनाया है, जिसमें हसीना ने शार्प वाला साइड बाहर की तरफ रखा है।
खतरनाक ब्रालेट के साथ उर्फी ने एक हाई स्लिट लैदर स्कर्ट कैरी की है. उर्फी की यह स्कर्ट एक गोल से ब्रोच से कमर पर टिकी है। उर्फी जावेद ने अपना नया लुक बिना किसी ताम-झाम के अपने गुलाबी बालों को चोटी बांधकर पूरा किया है।
उर्फी जावेद के नए लुक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होने लगी हैं. साथ ही लोगों ने हसीना की ड्रेस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए हैं।


