Abs Workout: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा एक फिटनेस फ्रीक हैं, जो अपने जिम वीडियोज के जरिए फैंस को भी अक्सर मोटीवेट करती देखी जाती हैं। इसी कड़ी में उनका एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह जिम में काफी कड़ी मेहनत करती नजर आ रही हैं।
उन्होंने इस हफ्ते की शुरुआत एब्स वर्कआउट के साथ की है, जिसे देख काफी लोग प्रोत्साहित हुए होंगे। इसी के साथ शिल्पा ने अपने फैंस को यह भी दिखाया है कि वह अपने एब्स को टोंड रखने के लिए क्या करती हैं।
शिल्पा के फिटनेस रूटीन में बॉडीवेट ट्रेनिंग, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, योग, कार्डियो समेत और भी बहुत कुछ शामिल होते हैं। वहीं, सोमवार हो उन्होंने एब्स बनाने की विधि फैंस के साथ शेयर की है, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया है ‘रेसिपी फॉर एब्स ऑफ स्टील।’ क्लिप में शिल्पा ब्लैक टैंक टॉप और प्रिंटेड टाइट पैंट्स में नजर आ रही हैं। यहां देखें उनका वर्कआउट वीडियो-
इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने यह भी बताया है कि हर एक्सरसाइज को 45 सेकेंड्स का ब्रेक लेते हुए करें। इसके अलावा इन सभी को 4 राउंड में रिपीट करें। बता दें, कि पेट के करसरत पीठ की मांसपेशियों और रीढ़ को टारगेट करते हैं, जिससे वे अधिक लचीले बनते हैं। इसके अलावा पीठ के निचले हिस्से में अगर दर्द है, तो उससे भी राहत मिलती है।


