संतकबीर नगर के महुली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह की गर्भवती किशोरी का जबरदस्ती गर्भपात करा दिया गया। गर्भपात के दौरान अधिक खून बह जाने की वजह से किशोरी की मौत हो गई। आरोपियों ने किशोरी के शव को कुआनो नदी के किनारे दफना दिया।
मामला चर्चा में आने के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। घटना स्थल पर पहुंचकर अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मामले की जानकारी ली और आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।


