Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 का फुल स्पीड से आगे बढ़ रहा है। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के 14 सेलेब्स के साथ नए सीजन का शानदार आगाज 15 जुलाई को हुआ था।
खतरों के खिलाड़ी 13 के शुरू होने के पहले ही शो को लेकर दर्शकों के बीच क्रेज था। वहीं, अब केकेके 13 ऑन एयर हो गया, इसके साथ ही दर्शक भी अपने फेवरेट को आगे बढ़ते हुए देखने के लिए शो पर नजरे गड़ाए बैठे हैं।
टीवी की पॉपुलर बहू हुई बाहर
खतरों के खिलाड़ी 13 के अब सेकेंड एलिमिनेशन की अपडेट आई है। बीते दिन यानी रविवार को रोहित शेट्टी ने एक और कंटेस्टेंट को अपने शो से बाहर कर दिया। शो के पहले एलिमिनेशन में टीवी की पॉपुलर बहू रूही चतुर्वेदी का एविक्शन हुआ था। इस बार अब एक और टीवी की फेमस बहू को बाहर कर दिया गया है।
सेलेब्स ने लगाया ऐड़ी- चोटी का जोर
खतरों के खिलाड़ी 13 में अलग- अलग क्षेत्र से आए सभी सेलेब्स शो में अपनी काबिलियत दिखाने को पूरी कोशिश कर रहे हैं। कंटेस्टेंट अपनी फिजिकल और मेंटल क्षमता को हर रोज परख रहे हैं। शो में अब तक कई सेलेब्स का निडर अंदाज देखने को मिला है, इनमें से एक हैं अंजुम फकीह।

किस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी ?
अंजुम फकीह टीवी शो कुंडली भाग्य के लिए जानी जाती हैं। खतरों के खिलाड़ी 13 में भी उन्होंने अब तक खूब दमखम दिखाया, लेकिन उनका सफर कुछ ही दिनों में खत्म हो गया। इस बार खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर होने वाली कंटेस्टेंट अंजुम फकीह हैं।

कैसा था एलिमिनेशन टास्क ?
खतरों के खिलाड़ी 13 में एलिमिनेशन टास्क अंजुम फकीह और ऐश्वर्या शर्मा के बीच हुआ। दोनों को पानी के अंदर टैग्स खोलकर टास्क जीतना था। ऐश्वर्या अच्छा परफॉर्म कर रही थीं, जबकि, मुंह में पानी चले जाने की वजह से अंजुम को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उन्हें टास्क बीच में ही छोड़ना पड़ा। इसके साथ ही खतरों के खिलाड़ी 13 से उनका एलिमिनेशन हो गया।
शो में बचे कंटेस्टेंट्स
अंजुम फकीह और रूही चतुर्वेदी के जाने के बाद अब शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 में ऐश्वर्या शर्मा, अंजलि आनंद, अर्चना गौतम, अर्जित तनेजा, डेजी शाह, डिनो जेम्स, नायरा बनर्जी, रश्मीत कौर, रोहित रॉय, शीजान खान, शिव ठाकरे और सौंदस मौफाकिर बचे हुए हैं।


