एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) रोजाना अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती है। इसी फैशन के चलते आज उर्फी जावेद के साथ कई बड़े-बड़े फैशन डिजाइनर्स ने काम किया है। इस बीच अदाकारा का एक नया वीडियो सामने आया है।
उर्फी जावेद (urfi javed) और उनका फैशन सेंस, दोनों का ही कहीं कोई मुकाबला नहीं है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस बार उर्फी ने फूलों से बना आउटफिट पहना है और बड़े कॉन्फिडेंट के साथ अपनी खूबसूरती को कैमरे के सामने फ्लॉन्ट कर रही हैं।

बीत दिनों ऐक्ट्रिस डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला के साथ करती नजर आई थी। तो वहीं हाल ही में उन्होंने डिजाइनर अमित अग्रवाल के साथ नजर आई थी। उर्फी जावेद के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में टीवी इंडस्ट्री में करियर शुरू किया था। उर्फी जावेद टीवी सीरियल्स के अलावा ‘बिग बॉस ओटीटी’ और ‘स्पिल्ट्सविला’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आईं।


