Kareena-Saif Photo: लंदन में समंदर किनारे करीना कपूर-सैफ अली खान ने एन्जॉय किया रोमांटिक लंच डेट, Photo Viral…..

Kareena Kapoor London Trip: हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनैत्री करीना कपूर खान इन दिनों काम से थोड़ा ब्रेक लेकर फैमिली के साथ वेकेशन मना रही हैं। करीना कई बार जाहिर कर चुकी हैं कि उनका फेवरेट वेकेशन स्पॉट लंदन है और वह अपनी ज्यादातर गर्मियों की छुट्टियां वहीं मनाती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ लंदन में फुल ऑन एन्जॉय कर रही हैं।

करीना कपूर ने फैमिली के साथ एन्जॉय किया लंच

करीना कपूर ने अपने वेकेशन से पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बच्चों तैमूर-जैद के साथ झलकियां शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने ‘समर लंच’ की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वह अपने पति सैफ के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान वह ब्लू-व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, सैफ ब्लू शर्ट और कैप में अच्छे लग रहे हैं।

एक तस्वीर करीना-सैफ के बड़े बेटे तैमूर अली खान की है, जिसमें वह चिल्लाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ करीना ने बीच का नजारा भी दिखाया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- ‘समर लंच।’ करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता राव ने कमेंट किया, ‘ओह गॉर्जियस जोड़ी।’