घर से अचानक लापता हुई युवती का नहर में मिला शव, जांच में जुटी पुल‍िस….

पीलीभीत । स्वजन को बगैर कुछ बताए अचानक घर से चली गई युवती का शव नहर में पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है स्वजन ने पुलिस को बताया कि युवती अचानक लापता हो गई थी

न्यूरिया थाना क्षेत्र में वनकटी के पास रविवार को सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक शव उतरता हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गएमृतका की पहचान 18 वर्षीय अनम बी के रूप में हुई। सूचना पाकर युवती के स्वजन भी मौके पर जा पहुंचे

READ MORE : गर्भवती महिला सिपाही की प्रसव के दौरान मौत, डॉक्टर बोले- Heart Attack से चली गई जान….

न्यूरिया कस्बा निवासी मृतका के पिता वाजिद शाह ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री इन दिनों मानसिक रूप से परेशान थीशनिवार की रात परिवार में सभी लोग खाना खाने के बाद सो गएपुत्री भी अपने कमरे में सोने चली गई। रविवार को सुबह जागने पर उन्होंने देखा कि पुत्री अपने बिस्तर पर नहीं हैइसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा था

इसी बीच जानकारी मिली कि पुत्री का शव नहर में उतराता पाया गया है। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह के अनुसार युवती का शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मृत्यु कैसे हुई। परिवार के लोग किसी से कोई रंजिश होने से इनकार कर रहे हैं