जांजगीर चांपा,30 जून I प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर 13.06.2023 को लिखित में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक घटना 09.06.2023 को आरोपी हिमांशु कोसले उम्र 23 साल सा. ठठारी थाना बाराद्वार जिला सक्ती के द्वारा प्रार्थिया के पति के मोबाईल में प्रार्थिया को बदनाम करने की नीयत से अश्लील फोटो एवं विडियो भेजा गया है। की रिपोर्ट पर थाना सारागांव में अपराध क. 82/23 धारा 509 ख भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
महिला पर घटित अपराध को गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही किया गया
आरोपी हिमांशु कोसले उम्र 23 साल सा. ठठारी थाना बाराद्वार जिला सक्ती के विरूद्ध अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से 30.06.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त त्वरित कार्य में थाना सारागांव प्रभारी उनि सुरेश ध्रुव, सउनि दाउलाल बरेठ, म. आर. हेमलता राठौर, आर. सुनील रमन, मोनू थापा का सराहनीय भूमिका रहा।


