SatyaPrem Ki Katha Advance Box Office Collection: कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म सत्यप्रेम की कथा पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई है। गुरुवार को बकरीद के मौके पर फिल्म को थिएटर्स में रिलीज कर दिया गया है। वहीं, अब फिल्म के बिजनेस पर ट्रेड एनालिस्ट की नजर बनी हुई है।
सत्यप्रेम की कथा ने एडवांस बुकिंग में बहतरीन कलेक्शन किया है। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की ये फिल्म साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा टिकट बेचने वाली मूवी बन गई है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित कंदेल ने ट्विटर पर सत्यप्रेम की कथा के बुधवार रात तक बिकी टिकट्स की जानकारी दी है।
फिल्म को मिली अच्छी प्री सेल
उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि सत्यप्रेम की कथा ने रिलीज के एक दिन पहले यानी 28 जून रात 10 बजे तक 51500 टिकट बेची है। ये एडवांस बुकिंग तीन नेशनल चेन पीवीआर आईनॉक्स और सिनेपॉलिस की है। ट्रेड एनालिस्ट ने ये भी बताया कि कोविड-19 के बाद ये किसी भी मिड साइज फिल्म की सबसे अच्छी प्री सेल है।
टॉप 5 एडवांस बुकिंग फिल्मों में शामिल
साल 2023 में एडवांस बुकिंग के मामले में टॉप फिल्म की बात करें तो इस लिस्ट में शाहरुख खान की पठान (5.56 लाख), प्रभास-स्टारर आदिपुरुष (2.85 लाख), रणबीर कपूर-स्टारर तू झूठी मैं मक्कार (73,000) और सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान (55,000) शामिल है। अब 51500 टिकट के साथ सत्यप्रेम की कथा शामिल हो गई है.


