Shoaib And Dipika: पेरेंट्स बनने के बाद शोएब और दीपिका ने शेयर की पहली तस्वीर, फैंस बोले- नजर ना लगे

Shoaib Ibrahim And Dipika Kakar: टीवी का मोस्ट पॉपुलर कपल शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) और दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के घर हाल ही में किलकारी गूंजी है। दीपिका ने 21 जून की सुबह-सुबह बेटे को जन्म दिया।

दीपिका और शोएब के बेटे को इनक्यूबेटर में रखा गया है। रविवार की शाम इस कपल ने अपने बच्चे की हेल्थ अपडेट शेयर की थी। वहीं अब शोएब ने अपनी और दीपिका की एक फोटो शेयर की है।

शोएब ने शेयर की खास फोटो

शोएब और   दीपिका पेरेंट्स बनने के बाद सातवें आसमान पर है। ऐसे में अब इस कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया है, जिसमे दोनों कोजी होते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इस कपल के पेरेंट्स बनने के कुछ ही देर का है। इस खूबसूरत फोटो के कैप्शन में लिखा, 21-06-2023 और पेरेंट्स बनने की यात्रा शुरू।

सेलेब्स ने दी बधाई

इस पोस्ट पर टीवी  एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, बधाई हो। इसके अलावा अलीशा पवार ने लिखा, @shoaib2087 @ms.dipika आप दोनों को बधाई.. भगवान आप सभी को आशीर्वाद दें.. आप दोनों बहुत खुश रहे। इसके अलावा कई फैंस ने उन्हें बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, बहुत बहुत मुबारक हो।

दूसरे फैन ने लिखा, माशाअल्लाह बुरी नजर न लगे।

शोएब और दीपिका ने दिया बेटे का हेल्थ अपडेट

एक्टर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में  अपने लाडले बेटे को लेकर कई जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया है कि दीपिका का सी-सेक्शन हुआ है और उनका बेटा प्री-मैच्योर है। उन्होंने आगे कहा कि उनका बच्चा इनक्यूबेटर में है और वे उसे देखने के लिए दिन में दो बार उससे मिलने जाते हैं।