मह‍िला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज….

बल‍िया के दोकटी क्षेत्र के भुआल छपरा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मह‍िला की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। मह‍िला के घरवालों ने पत‍ि और ससुरालवालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

भाई ने दी बहन की हत्‍या की सूचना 

इस मामले में थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि मोरध्वज पांडेय पुत्र स्वर्गीय भरत पांडेय निवासी मिश्रौली जिला भोजपुर बिहार ने बुधवार को फोन पर बताया कि उनकी बहन की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार लोग करने के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया।

तीन साल पहले हुई थी शादी  

सुबह मोरध्वज ने थाने पर पहुंचकर तहरीर दी कि बहन की शादी 20 फरवरी 2020 को क्षेत्र के भुआल छपरा निवासी आनंद ठाकुर पुत्र गुप्तेश्वर ठाकुर के साथ हुई थी। शादी के बाद से बहन के पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी दहेज के लिए उसको प्रताड़ित कर रहे थे।