BREAKING NEWS : काम करते समय दो मजदूरों पर गिरा पत्थर, एक की मौत….

पहाड़ तोड़ते समय दो मजदूरों के सिर पर ऊंचाई से एक पत्थर टूट कर आ गिरा, जि‍सकी वजह से रस्सी छूट गई और दोनों की नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गएआसपास और काम कर रहे मजदूर दौड़े और घायलों को सीएचसी कबरई लेकर आए। यहां इलाज के दौरान एक मजदूर को मृत घोषित कर दिया गया, जबक‍ि दूसरे को महोबा रेफर किया गया, जहां से बाद में झांसी रेफर किया गया है। बता दें, इसी पहाड़ पर काम करने के दौरान बीते फरवरी माह में एक मजदूर की मौत हो गई थी

दोनों मजदूरों के स‍िर पर ग‍िरा पत्‍थर 

READ MORE : नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक और स्कूल प्रबंधक को 20 साल कैद की सजा

कबरई कस्बा के मोचीपुरा निवासी 40 वर्षीय मोहन और इसी गांव का 41 वर्षीय रामनारायण पट्टा धारक राजेंद्र पालीवाल के यहां पहाड़ में मजदूरी करता थाबुधवार दोपहर करीब एक बजे पहाड़ में होल कर रहा था कि तभी ऊंचाई से दोनों मजदूरों के सिर पर पत्थर गिर गया

100 फीट नीचे ग‍िरे दोनों मजदूर

पत्‍थर ग‍िरने की वजह से उसके हाथ से रस्सी छूट गई और दोनों मजदूर करीब 100 फीट नीचे आ गिरे। दोनों को पहाड़ में काम करने वाले मजदूरों व कर्मचारियों की मदद से सीएचसी ले जाया गयायहां मोहन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल रामनारायण को महोबा जिला अस्पताल लाया गया और यहां से झांसी रेफर कर दिया गया है