सभी चौक चौराहो मे चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिए गए दिशा निर्देश

सरगुजा,02 अक्टूबर I

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्योहारों हेतु यातायात व्यस्था को सुदृढ़ करने शहर का किया औचक निरीक्षण

• शहर मे वाहनो के जाम की स्तिथि से निपटने के लिए वन वे कि व्यवस्था करने अधिकारियो को दिए निर्देश।

जिले मे सुरक्षा व्यस्था के तहत आपात स्थिति से निपटने नाकेबंदी की प्रभावी व्यस्था किये जाने हेतु निर्देश जारी।

• दुपहिया वाहनों के अवैध साइलेंसरो एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले के विरुद्ध की गई कार्यवाही।

• निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, यातायात उप पुलिस अधीक्षक इमानुएल लकड़ा, रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, कोतवाली थाना प्रभारी रुपेश नारंग एवं पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल रहे।