Breaking News : LPG स‍िलेंडर के दामों में आई भारी गिरावट, अब खरीद सकते हैं इतने रुपए में….

नई दिल्ली, 01 जून  महीने के पहले दिन एक बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है। दरअसल, एक जून यानी आज से LPG स‍िलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती देखने को मिली है। तेल कंपनियों के अनुसार आज एक जून से गैस स‍िलेंडर की कीमत में 83 रूपए कम हो गए है। यानी अब 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस स‍िलेंडर के ल‍िए अब 1773 रुपये देने होंगे। पहले यह स‍िलेंडर 1856.50 रुपये का था

कमर्श‍ियल गैस स‍िलेंडर के नए रेट

गैस स‍िलेंडर द‍िल्‍ली में 1856.50 रुपये से घटकर 1773 रुपये का रह गया है। कोलकाता में पहले के 1960.50 रुपये के मुकाबले अब 1875.50 रुपये चुकाने होंगे। इसी तरह मुंबई में पहले यह 1808.50 रुपये का म‍िलता था, जो क‍ि अब 1725 रुपये का म‍िलेगा। चेन्‍नई में 2021.50 रुपये से कीमत घटकर 1937 रुपये रह गई है।

कमर्शियल एलपीजी स‍िलेंडर में राहत देने के अलावा तेल कंपन‍ियों की तरफ से जेट फ्यूल (हवाई ईंधन) के दाम में भी कटौती की गई है। कीमत में करीब 6,600 रुपये की कमी आई है। इसका असर आने वाले समय में हवाई यात्रा पर पड़ सकता है। नई दरों को 1 जून से लागू कर द‍िया गया है। तेल कंपन‍ियों ने घरेलू LPG स‍िलेंडर की कीमत में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया है।