Home / Entertainment / महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका एक-दूसरे का साथ देना-उपासना कामिनेनी कोनिडेला

महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका एक-दूसरे का साथ देना-उपासना कामिनेनी कोनिडेला

ख़बर शेयर करें:

मुंबई । उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने उन महिलाओं को दिया कड़ा संदेश, जो निजी फायदे या कमजोर पुरुषों को खुश करने के लिए दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाती हैं,महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर हमेशा खुलकर अपनी राय रखने वाली उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने एक बार फिर महिलाओं के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की है। इस बार उन्होंने उन महिलाओं को कड़ा संदेश दिया है, जो अपने निजी फायदे के लिए या पुरुषों को खुश करने के लिए दूसरी महिलाओं को नीचा दिखाती हैं। उनका मानना है कि एक महिला का दर्द दूसरी महिला की जीत नहीं बनना चाहिए।

हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में उपासना ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे अच्छा तरीका एक-दूसरे का साथ देना, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, “आज ऐसी कई महिलाएं हैं, जिन्हें हमारी मदद और समर्थन की जरूरत है। लेकिन मेरे शोध से यह भी पता चला है कि कई महिलाएं अपनी सफलता के लिए दूसरी महिलाओं को कुचलकर आगे बढ़ती हैं। ऐसी महिलाओं के लिए मेरी चेतावनी है.

कि अपनी सफलता हासिल करने या किसी कमजोर पुरुष को खुश करने के लिए किसी दूसरी महिला को नीचा दिखाने की कोशिश न करें। आज हमारे कई बच्चे ऐसी परिस्थितियों में हैं, क्योंकि कुछ महिलाओं ने अपने निजी सुख के लिए दूसरी महिलाओं के साथ अन्याय किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “एक महिला का दर्द दूसरी महिला की जीत नहीं हो सकता। हमें साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा और एक-दूसरे का साथ देना होगा। इसके लिए हमारी सोच में बदलाव आना जरूरी है। मेरा मानना है कि महिलाओं को एक-दूसरे को सशक्त बनाना चाहिए। मैं खुद को ऐसे लोगों के बीच रखना पसंद करती हूं, जो निस्वार्थ भाव से दूसरी महिलाओं को आगे बढ़ाते हैं और जिनका दिल अच्छा होता है। मैं उन लोगों को भी खुद में सुधार करने और अपने किए गए अन्याय से उबरने का मौका देती हूं।”

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *