Home / Chhattisgarh / छत्तीसगढ़ में खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, पास में सड़ा-गला थैला और चप्पल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ में खुदाई के दौरान मिला नर कंकाल, पास में सड़ा-गला थैला और चप्पल मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें:

कवर्धा, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में खुदाई के दौरान नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला पंडरिया थाना क्षेत्र के ग्राम किशनगढ़ का है, जहां चल रहे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को जमीन के भीतर नर कंकाल मिला। कंकाल के पास एक सड़ा-गला थैला और चप्पल भी बरामद होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल कंकाल की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, पंडरिया थाना क्षेत्र के किशनगढ़ गांव में जी राम जी योजना के तहत खुदाई का काम चल रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूर काम में जुटे हुए थे। जमीन की खुदाई करते समय अचानक नर कंकाल दिखाई दिया। यह देखकर मजदूर हैरान रह गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंच गई।

खुदाई वाली जगह पर नर कंकाल के साथ सड़ा-गला थैला और चप्पल मिलने से मामला और भी रहस्यमय हो गया है। हालांकि, ये सामान किसका है और इनका कंकाल से क्या संबंध है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इलाके में पहले कोई व्यक्ति लापता तो नहीं हुआ था।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि नर कंकाल महिला का है या पुरुष का और कितने समय से जमीन में दबा हुआ था। कंकाल की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह मामला किसी हादसे, सामान्य मृत्यु या आपराधिक घटना से जुड़ा है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *