Delhi Metro News: यात्रीगण ध्यान दें! मैजेंटा लाइन पर देरी से चल रही मेट्रो, DMRC ने ट्वीट कर दी जानकारी
आज बुधवार को मजेंटा लाइन पर मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। डीएमआरसी के मुताबिक मैजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम से बॉटनिकल गार्डन के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है।
वहीं, दिल्ली मेट्रो की अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा चल रही है। हालांकि, डीएमआरसी ने अब तक देरी की वजह का खुलासा नहीं किया है। इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। सफर में देरी को लेकर कई यात्रियों ने ट्विटर के जरिए असुविधा का अनुभव साझा किया है।


