Cannes 2023: मौनी रॉय ने ब्राइट येलो गाउन में किया रेड कार्पेट पर वॉक, कान्स डेब्यू लुक हो रहा वायरल

Cannes 2023: एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने एक्ट्रिंग करियर से ज्यादा लाइफस्टाइल को लेकर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। डेली सोप ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर आज का ट्रांस्फॉर्मेशन एक ऐसा मुद्दा है, जो लोगों को हैरान करता है। उनकी फिगर से लेकर ग्लोइंग स्किन तक हर चीज के बारे में जानने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हालांकि, आज हम उनकी डाइट और फिटनेस को लेकर नहीं बल्कि उनके फैशन को लेकर चर्चा करने जा रहे हैं क्योंकि वो कान्स फिल्म फेस्टिवल के 76वें सीजन में डेब्यू करती नजर आईं हैं।

कान्स फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय का डेब्यू लुक

छोटे पर्दे पर एक सफल करियर बनाने के बाद उन्होने फिल्म ब्रह्मास्त्र में नेगेटिव रोल से भी खूब पॉपुलारिटी हासिल की। टैलेंटेड मौनी रॉय अब अपने कान्स लुक के जरिए भी फैंस का दिल जीत रही हैं। फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर वॉक करने के लिए मौनी ने ब्राइट येलो कलर का खूबसूरत गाउन चुना।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ क्लोजर लुक्स शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक, कॉन्फिडेंस और स्टाइलिश अंदाज सबकुछ देखने लायक है। एक्ट्रेस का ये लुक एटेलियर ज़ुहरा के वॉर्डरोब से है, जिसे वन शोल्डर लुक दिया गया है। इसके अलावा ड्रेस के पीछे लगा ओवर साइज बो और लॉन्ग ट्रेन आउटफिट को और भी आकर्षक बना रहा है।

एक्सेसरीज

क्योंकि मौनी की ड्रेस अपने आप में काफी भव्य है। इसलिए इसे कुछ खास जूलरी की जरूरत नहीं। इसलिए डीवा ने अपने आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट करने के लिए मल्टी कलर स्वारोव्स्की नेकपीस कैरी किया है।

हेयर स्टाइल

बालों के साथ भी ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करते हुए मौनी ने इन्हें केवल साइड पार्टिंग कर खुला छोड़ दिया है।

मेकअप

मेकअप की बात करें, तो मौनी ने अपनी ग्लोइंग और रेडिएंट स्किन के लिए लाइट मेकअप और लिप शेड चुना है। इसके अलावा धूप में खड़ी हो तस्वीरें क्लिक करवा रहीं मौनी ने कुछ समय के लिए आंखों पर ब्लैक शेड्स भी लगा रखा है।