WTC Final 2023 से इस नए लुक में नजर आएगी भारतीय टीम की जर्सी, खुद BCCI के सचिव जय शाह ने की बड़ी घोषणा

Team India New Kit Sponsor WTC Final। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने सोमवार को पुष्टि की कि भारतीय क्रिकेट टीम को खेल परिधान और मर्चेंडाइज दिग्गज एडिडास के रूप में एक नया स्पॉन्सर मिला है। जय शाह ने ट्विटर का सहारा लेते हुए स्पॉन्सर में बदलाव की पुष्टि है।

जय शाह ने किया ट्वीट-

जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीसीसीआई के साथ किट स्पॉन्सर के रूप में एडिडास की साझेदारी की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम क्रिकेट के खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और दुनिया के प्रमुख स्पोर्ट्स वियर ब्रांडों में से एक के साथ साझेदारी करने के लिए इससे ज्यादा उत्साहित नहीं हो सकते। एडिडास आपका स्वागत है।

एडिडास को मिलेगा नया दर्जा-

वर्तमान स्पॉन्सर किलर जीन्स के पास केवल 31 मई तक स्पॉन्सरशिप के अधिकार हैं, जिसके बाद एडिडास अधिकार संभाल लेगा। किलर जीन्स से पहले भारतीय टीम के लिए किट स्पॉन्सर एमपीएल था। और पिछले साल दिसंबर में एमपीएल ने केवल किरण क्लोदिंग लिमिट को अधिकार ट्रांसफर किए थे।