कोरबा 30 सितम्बर I महापौर राजकिशोर प्रसाद ने नगर पालिक निगम कोरबा के सेवानिवृत्त कर्मचारी पलटन चौहान को निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत स्थित अपने कक्ष में सम्मानित किया तथा उन्हें सेवानिवृत्त प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर निगम के उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी, कार्यालय अधीक्षक आर.क.ेमसीह, शांतिलाल सोनी, शंकरलाल साहू, अजय शुक्ला, परमेश्वर शर्मा आदि के साथ अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
KORBA : सेवानिवृत्त कर्मचारी को महापौर ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

