Love Marriage: आधुनिक समय में प्रेम विवाह का प्रचलन अधिक है। लड़का और लड़की अपनी पसंद से शादी करना चाहते हैं। इस बारे में कपल्स का कहना होता है कि जिसे जानते नहीं हैं, पहचानते नहीं हैं। उसके साथ कैसे पूरा जीवन बिता सकते हैं ? इसके लिए लव मैरिज करनी चाहिए। इसमें लड़का और लड़की एक दूसरे का अच्छी तरह से जानते हैं। एक दूसरे से मिल चुके होते हैं। एक दूसरे की पसंद-नापसंद को जानते हैं।
हालांकि, माता-पिता की सहमति से शादी करना भी श्रेष्ठकर होता है। इसके बावजूद आज की युवा पीढ़ी लव मैरिज में अधिक विश्वास करती है। अगर आप भी उनमें एक हैं। आसान शब्दों में कहें तो अगर आप भी प्रेम प्रसंग में है और लव मैरिज करना चाहते हैं, तो इन मंदिरों में एक बार जरूर मत्था टेक आएं। धार्मिक मान्यता है कि इन मंदिरों में देव दर्शन से जातक के लव मैरिज की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। आइए, इन मंदिरों के बारे में सबकुछ जानते हैं-
श्री सिष्ट गुरु नाथेश्वर मंदिर
यह मंदिर तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में है। स्थानीय भाषा में यह मंदिर थिरुथुरैयूर नाम से प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि विवाह में आ रही बाधा मंदिर आने से दूर हो जाती है। खासकर, प्रेम विवाह के लिए मंदिर में विशेष पूजा की जाती है। श्री सिष्ट गुरु नाथेश्वर मंदिर में 9 बजे पूजा होती है। कपल्स को 8 बजे तक मंदिर पहुंचना होता है।
श्री वेदपुरेश्वर मंदिर
अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं, तो श्री वेदपुरेश्वर मंदिर जाएं। धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर में देवी मां को चन्दन का लेप, साड़ी और पूजा थाली अर्पित करने से कपल्स की मनोकामना पूरी होती है। उनकी कृपा से शीघ्र लव मैरिज होती है। इस मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है।
श्री मंगलेश्वर मंदिर
ज्योतिषियों की मानें तो जिन जातकों का जन्म उत्तरा नक्षत्र में हुआ है। उन जातकों को देव दर्शन करने पर विशेष कृपा बरसती है। इसके लिए बड़ी संख्या में कपल्स देव दर्शन और पूजा हेतु मंदिर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में महज देव दर्शन से प्रेम विवाह के योग बन जाता है। यह मंदिर तिरुचिरापल्ली जिले में है।


