Parineeti Chopra Wedding Ring: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सासंद राघव चड्ढा की शनिवार 13 मई को सगाई करने वाले हैं. ये कपल दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई करने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें को परिणिती चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा. रात 8 बजे दोनों सगाई करेंगे. अपनी सगाई के दौरान परिणिती चोपड़ा जाने-माने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आउटफिट पहनेंगी.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अपनी सगाई में परिणिती चोपड़ा 6 करोड़ की रिंग पहनेंगी. रिपोर्ट्स की मानें तो राघव चड्ढा ने इस रिंग को स्पेशली परिणिती चोपड़ा के लिए डिजाइन करवाई है. हालांकि, आपको बता दें कि बी टाउन की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो अपनी सगाई के दौरान महंगी अंगूठी पहन चुकी हैं.


