CBSE 12th Result 2023 : ये हैं सीबीएसई 12वीं रिजल्ट के 3 लिंक, मार्कशीट डाउनलोड डिजीलॉकर से

CBSE 12th Result 2023 ; मार्कशीट डाउनलोड डिजीलॉकर से। एक सब्जेक्ट में फेल होने पर कंपार्टमेंट। नवोदय विद्यालय सबसे आगे। लड़कियां आगे। कोई टॉपर नहीं। 87.33 फीसदी पास। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 आज, 12 मई को घोषित। रिजल्ट लिंक, results.cbse.nic.in पर एक्टिव है। मार्कशीट डाउनलोड, results.digilocker.gov.in से।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) की परीक्षाओं के लिए पंजीकृत 21 लाख से अधिक स्टूडेंट्स का सीबीएसई रिजल्ट 2023 का इंतजार समाप्त हो गया है। सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज, 12 मई को सुबह 11 बजे कर दी गई है। इसके बाद बोर्ड द्वारा स्टूडेंट्स के सीबीएसई रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in के साथ-साथ रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। वहीं, बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 2 बजे घोषित करने की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा की है।