CG PSC Result : छत्तीसगढ़ में पीएससी 2021 का रिजल्ट हुआ जारी, रायपुर की प्रज्ञा नायक ने किया टॉप, देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट…

रायपुर,11 मई I  छत्तीसगढ़ में CG-PSC 2021 के रिजल्ट जारी कर दिए गए है। सीजी पीएससी रिजल्ट 2023 11 मई को गुरुवार रात 11 बजे जारी किया गया। 171 पोस्ट पर भर्ती निकाली गई थी जिसका लंबे समय बाद रिजल्ट जारी किया गया है। इस साल CG-PSC में लड़कियों ने बाजी मारी है। रायपुर की रहने वाली 24 साल की प्रज्ञा नायक ने प्रदेश में टाॅप किया है। प्रज्ञा के भाई प्रखर ने भी 20वीं रैंक हासिल की है। रायपुर के रहने वाले शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार ने भी कामयाबी हासिल की है, तीसरी और चौथी रैंक हासिल की है।

बता दें कि डिप्टी कलेक्टर के पोस्ट पर 15 लोगों का चयन हुआ है। इसके अलावा 30 डीएसपी पोस्ट पर चयन हुआ है। युवा अपना रिजल्ट सीजी पीएससी की वेबसाईट पर चेक कर सकते है। राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए ये परीक्षा 26 से 28 मई तक 2022 में हुई थी। प्रदेश के 21 सरकारी विभागों में डिप्टी कलेक्टर, DSP, राज्य वित्त सेवा और राजस्व सेवा जैसे 171 पदों के लिए 509 परिक्षार्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्ट लिस्ट किया गया था। जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ पीएससी परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए, वह सीजी पीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से सीजी पीएससी रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

मेरिट आधार पर दस परीक्षार्थियों की सूची

1.प्रज्ञा नायक

2. अन्नया अग्रवाल

3. शशांक गोयल

4.भूमिका कटियार

5.राणा विजय

6.योगेश्वर कुमार द्विवेद

7.अमित कुमार भारद्वाज

8.नितेश

9.अभिषेक तिवारी

10.उमेश रात्रे