लो वेस्ट पैंट और पिंक ब्रालेट में निया शर्मा ने किया धमाकेदार डांस, यूजर्स बोले- हिट है बॉस

Nia Sharma Dance Video: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपने किलर डांस के लिए भी जानी जाती हैं. निया शर्मा पिछले काफी वक्त से सीरियल की दुनिया से दूर हैं लेकिन उनका चार्म लोगों के बीच लगातार बरकरार है. निया अपने नए-नए वीडियोज के जरिए अपने फैंस को सरप्राइज देती रहती हैं. एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट उनके चाहनेवालों को उनके लगातार उनसे जोड़े रखते हैं.

इसी बीच निया शर्मा ने अपने नए वीडियो से इंटरनेट पर आग लगा दी है. हर तरफ बस उन्हीं की वीडियो के चर्चे हो रहे हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा एक लड़की के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं. उनके कातिलाना डांस मूव्स फैंस का ध्यान उनकी ओर खींच रहे हैं. निया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से फैंस निया की डांसिंग के कायल हो गए हैं.

https://www.instagram.com/reel/Crm5OcSJJuN/?utm_source=ig_web_copy_link

वीडियो में निया लो वेस्ट पैंट और पिंक ब्रालेट पहने हुए नजर आ रही हैं. निया शर्मा अपनी फिट बॉडी के लिए भी जानी जाती हैं. वह अक्सर अपना ग्लैमर फिगर फ्लॉन्ट करती रहती हैं. निया ने इस वीडियो में बेहद लाइट मेकअप कैरी किया है. वहीं फैंस पिछले काफी वक्त से एक्ट्रेस के नए शो का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि उन्हें आखिरी बार डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में देखा गया था. जहां माधुरी दीक्षित से उन्हें काफी तारीफें मिली थीं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो, निया शर्मा जल्द ही अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देने वाली हैं. सुपरनैचुरल शो नागिन में काम करने के बाद वह एक बार फिर से इसी तरह के शो में नजर आने वाली हैं. माना जा रहा है कि नागिन की सीरीज में एक बार फिर से निया काम करती हुई दिखेंगी. वहीं वह वेब सीरीज “जमाई 2.0 सीजन 2” को लेकर भी काफी चर्चा में है. टीवी सीरियल जमाई राजा से ही निया को पहचान हासिल हुई थी.