Shah Rukh Khan Movie Jawaan Release Date: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान की सफलता के बाद अब उनके फैंस की निगाहें सुपरस्टार के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर हैं. फिलहा वे अपनी फिल्म जवान को लेकर चर्चा में है जिसकी रिलेज डेट पहले से ही जारी कर दी गई है. लेकिन लगता है कि शाहरुख खान के फैंस को उनकी इस अपकमिंग फिल्म की रिलीज के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की जवान की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है.
शाहरुख खान के फैंस के लिए ये बुरी खबर सामने आई है. लेकिन इस बुरी खबर के साथ ही एक गुड न्यूज भी है. पहले ऐसी खबरें थीं कि ये फिल्म 2 जून को रिलीज की जानी है. फिल्म की रिलीज में एक महीने से भी कम का वक्त बचा था और ये बात लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रही थी. लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की ये फिल्म 29 जून को रिलीज की जाएगी.
मिलेगा बकरीद का फायदा
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को अगर 29 जून को रिलीज किया जाता है कि उसे इसका फायदा भी मिलेगा. क्योंकि फिल्म की रिलीज के दौरान ही बकरीद की छुट्टी भी है. ऐसे में जवान फिल्म को 4 दिन का वीकेंड मिल जाएगा. ऐसे में फिल्म को अच्छा-खासा फायदा मिलने की उम्मीद है. वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की फिल्म के साथ अपनी फिल्म को भी कोई दूसरा एक्टर रिलीज करने से बचना चाहेगा. यही वजह बताई जा रही है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की रिलीज डेट को भी पोस्टपोन कर दिया गया.
साउथ सुपरस्टार संग शाहरुख का यूनियन
जवान फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में ऐसा सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान का डबल रोल देखने को मिलेगा. फिल्म का निर्देशन साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली कुमार ने किया है. इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलियालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसमें नयनतारा, सानिया मल्होत्रा और विजय सेतुपती जैसे स्टार्स नजर आएंगे.


