Home / Chhattisgarh / Korba Road Accident: दर्री में ट्रेलर और हाइवा की भीषण टक्कर, हाइवा चालक की दर्दनाक मौत

Korba Road Accident: दर्री में ट्रेलर और हाइवा की भीषण टक्कर, हाइवा चालक की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें:

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। दर्री थाना क्षेत्र में ट्रेलर और हाइवा के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब 4 बजे दर्री थाना के समीप हुआ। ट्रेलर और हाइवा के बीच हुई टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाइवा चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सुबह-सुबह हुई इस दुर्घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद दर्री पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक चालक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही दोनों वाहनों के बीच टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हादसे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *