बीजापुर ,29 सितम्बर । स्वच्छता ही सेवा (पखवाड़ा) अंतर्गत जिले के भोपालपटनम जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत संगमपल्ली गोठान में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत 3.74 लाख से निर्मित सेग्रीगेशन शेड (कचरा पृथ्क्कीकरण शेड) का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक एवं उपाध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण विक्रम शाह मंडावी ने किया।
कार्यक्रम में विक्रम मंडावी ने आमजन को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूगता, सिंगलयूज प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने एवं सामुदायिक, धार्मिक स्थलों में गंदगी न करने एवं घरों से निकलने कचरे की उचित निपटान हेतु ग्राम पंचायत में संलग्न स्वच्छाग्रही के माध्यम से सेग्रीगेशन शेड में संग्रहित कराने में सहयोग करने की अपील की।उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, जनपद पंचायत भोपालपटनम उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एसण्बीण्गौतम, सरपंच सुनील उददे आदि उपस्थित रहे।


