HEALTH NEWS : रोज़ चील्ड बीयर पीने से शरीर में होते है ये नुकसान, जाने इससे कैसे बचे

HEALTH NEWS : गर्मी के मौसम में चील्ड बीयर पीना पसंद किया जाता है। लोगों का मानना है कि बीयर पीने के बाद उनकी थकान पूरी तरह से उतर जाती है। बीयर को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। कहते हैं कि ये दूसरी अल्कोहल के मुताबिक कम हानिकारक होती है। वहीं कुछ स्टडी का मानना है कि बीयर पीने से उम्र बढ़ सकती है। साथ ही दर्द कम होता है और दिल से जुड़ी परेशानियों का खतरा कम होता है। हालांकि रोजाना इसे पीने से आपके शरीर में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। अगर आप रोजाना शराब पीते हैं तो यहां जानिए शरीर में इससे होने वाली परेशानियों के बारे में।

जमता है फैट

वैसे तो बीयर में अल्कोहल की मात्रा कम होती है, लेकिन इसमें कैलोरीज खूब ज्यादा होती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो बीयर की छोटी बोतल में 150 कैलरी होती हैं। ऐसे में अगर एक से ज्यादा बोतल पी जाएं तो कैलोरी बहुत ज्यादा बढ़ जाती हैं। वहीं ये कैलोरी पैट में जम जाती हैं, जिससे पेट फूलने लगा है, इसे बीयर बेली भी कहते हैं। पेट पर जमा ये फैट कई परेशानियों का कारण बनता है।

किडनी पर होता है इफेक्ट

अगर लिमिट से ज्यादा बीयर पी जाएं तो ये नुकसानदायक हो सकती हैं। ज्यादा बीयर पीने से आपको हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारियों का खतरा हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बीयर पीने से किडनी पर एक्सट्रा दबाव पड़ता है। यह डिहाइड्रेशन का कारण भी बनता है और शरीर को इंबैलेंस कर सकता है।

पोषक तत्वों की होती है कमी

रोजाना बीयर पीने से शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो सकती है। अगर शरीर को पोषक तत्व ना मिले तो ये ओवरऑल हेल्थ पर असर करती है। वैसे तो रोजाना के खाने से पोषक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा पोषक तत्वों को पूरा करने के लिए शरीर को उन्हें ऑब्जर्ब करने में मेहनत करनी पड़ती है। ऐसे में यह विटामिन की कमी का कारण बन सकता है ।

दिल की सेहत के लिए बेकार

कुछ रिपोर्ट्स का मानना है कि बीयर पीने से दिल की स्वास्थ्य को खतरा होता है। शराब पीने से दिल की मांसपेशियों को नुकसान हो सकता है, जिससे स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, टाइप-2 डायबिटीज और दिल का खतरा बढ़ जाता है।

बचाव :

रोज बियर पीने से बचना चाहिए। ज्यादा पीना सेहत को काफी नुकसान देता है। इसे अगर सेहत में परेशानी हो रही है तो सबसे पहले डॉक्टर से इलाज करवाना जरुरी होता है।