Home / Chhattisgarh / C.G. BREAKING : खाली घर में मिला था रॉयल स्टैग-आरसी की बोतलों का जखीरा, आबकारी विभाग ने उप निरीक्षक को किया निलंबित

C.G. BREAKING : खाली घर में मिला था रॉयल स्टैग-आरसी की बोतलों का जखीरा, आबकारी विभाग ने उप निरीक्षक को किया निलंबित

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में खाली घर से रॉयल स्टैग और RC ब्रांड के ढक्कन, खाली शराब की बोतलें, होलोग्राम और बार कोड मिलने के मामले में प्रशासन ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आबकारी उप निरीक्षक रानू मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, अपने क्षेत्र में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता और शिथिल नियंत्रण बरतने के आरोप में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान रानू मरकाम को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

बता दें कि भानुप्रतापपुर पुलिस ने बीते दिनों बड़ी मात्रा में खाली शराब की बोतलें, पौवे, ढक्कन, होलोग्राम और स्टीकर बरामद किए थे। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। इसी मामले में अब आबकारी विभाग की उप निरीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है और आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे और कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *