Raipur News : तेज रफ़्तार वाहन के कहर ने ली महिला की जान….

रायपुर ,23 अप्रैल । जिले में तेज रफ़्तार वाहन के कहर ने फिर एक महिला की जान ले ली। ये घटना गोबरा-नवापारा थाना का है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात मोटरसायकल चालाक ने तेज व लापरवाही से गाडी चलाते हुए ग्राम सेंदरे के पास मृतिका पुनिया बाई को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

इस घटना के बाद पीड़िता को इलाज के लिए रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि की 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।