Priyanka Chopra With Nick-Malti: प्रियंका चोपड़ा इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जिन्हें लाइम लाइट में रहने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं है. वहीं, बेटी मालती मैरी के जन्म के बाद से एक्ट्रेस कई बार उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आती हैं. अब हाल ही में एक बार फिर प्रियंका की इंस्टा स्टोरी सामने आई है जिसमें वो बेटी और पति के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ स्टोरीज शेयर की हैं. जिसमें वो मालती को सरप्राइज देती दिख रही हैं. फोटोज में आप देख सकते हैं कि प्रियंका मालती के साथ खेलती दिख रही हैं. वो अपनी नन्ही परी के लिए प्यारे प्यारे गिफ्ट्स और खिलौने लेकर आई हैं. वहीं, बगल में खड़े निक मां और बेटी के इस प्यारे से बॉन्ड को देख रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा की इंस्टा स्टोरी
बता दें पिछले कुछ वक्त से निक और प्रियंका अपने काम को लेकर लगातार ट्रैवेल कर रहे थे. जिसके बाद अब वो अपना सारा वक्त बेटी मालती पर खर्च कर रहे हैं. लंबे समय से उन्होंने मालती के साथ वक्त नहीं बिताया है. जिसके बाद अब ये तस्वीरें दोनों की थकान को कम करने के लिए काफी हैं. बात करें वर्कफ्रंट की तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर छाई हुई हैं. कुछ दिनों पहले वो रोम में निक जोनस के साथ पहुंची थीं. जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड की. इस इवेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं.


