CG Crime: सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई, सट्टा पट्टी लिखने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

डोंगरगढ़,19 अप्रैल । पुलिस ने सटोरियों पर बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड कार्रवाई कर सट्टा पट्टी लिखने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम व सट्टा पट्टी बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार नव नियुक्त थाना प्रभारी ऐमन साहू के पद ग्रहण करने के बाद अवैध शराब की बिक्री और सट्टा पट्टी लिखने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की अलग-अलग टीम गांव एवं शहर में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखने वालों को दबोचा है, इससे अवैध काम धंधा करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।