Breaking News : Balco Picnic Spot में मौज-मस्ती करने आए तीन दोस्त की खुशियां मातम! में बदली…

कोरबा,16 अप्रैल । बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत छात्र की डूबने की घटना सामने आई है, जहा मौज मस्ती करने आए तीन दोस्त की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब 17 वर्षीय साहिल साहु की पानी में डूब कर मृत्यु हो गई। मिली जानकारी अनुसार घटना लगभग दोपहर 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है, जहा कोरबा मानस नगर निवासी साहिल साहु (17) अपने दो दोस्तो के साथ बालको के पिकनिक स्पॉट जोगीसुरंग में नहाने पहुंचे थे, जहा नहाते वक्त साहिल पानी में छलांग लगाया एवं पानी में डूब गया .

जिसके बाद इसकी सुचना साथी मित्रो ने परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों द्वारा पुलिस को सुचना दी गई। बताया जा रहा है की साहिल निर्मला स्कूल का छात्र है , जो अपने मित्रो के साथ जोगीसुरंग (फुटामुडा) पहुंचा हुआ था। वहीं मौके पर परिजनों के साथ बालको पुलिस पहुंच कर मृतक की शव ढूंढने का प्रयास कर रही है, बहर हाल खबर लिखे जाने तक शव का पता नही लग सका है।