Priyanka Chopra: एक साल की बेटी को मेकअप करना सिखा रही हैं प्रियंका चोपड़ा, मालती संग शेयर की Cute फोटो….

Priyanka Chopra: इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा  (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी बेटी मालती और पति निक के साथ टाइम स्पेंड कर रही है। सोशल मीडिया पर लगातार तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस ने बेटी संग अपनी फोटो शेयर की है।  

प्यारी बेटी मालती संग प्रियंका ने साझा की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसके कैप्शन में लिखा है-ग्लैम विद मम्मा। इस तस्वीर में एक्ट्रेस के साथ उनकी प्यारी बेटी मालती मैरी भी नजर आ रही है। तस्वीर में प्रियंका अपना मेकअप कर रही हैं और मालती को अपनी गोद में लिया हुआ है। तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है मानों मालती अपनी मां से मेकअप की टिप्स ले रही हैं।

बॉलीवुड वालों को लेकर पीसी का खुलासा

एक तरह जहां पीसी बेटी की फोटो को लेकर छाई हुई है तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस सालों बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से दूर हॉलीवुड में काम तलाश करने की असली पर चुप्पी तोड़ी है।  प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्हें बॉलीवुड में मनचाहा काम नहीं मिल रहा था। इसके अलावा कुछ लोगों के साथ उनके रिश्ते भी खराब हो गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि,  यहां उन्हें कॉर्नर कर दिया गया था और पॉलिटिक्स की जा रही थी। ऐसे में उन्हें बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड जाना पड़ा।

प्रियंका की आने वाली फिल्में

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो, जल्द ही स्पाई थ्रिलर सीरीज सिटाडेल में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही वह एक रोमांटिक कॉमेडी “इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी” में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा वह बॉलीवुड में फिल्म जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर फरहान अख्तर, आलिया भट्ट और कटरीना कैफ दिखाई देंगी। जल्द इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू होगी।