Home / Chhattisgarh / दीपका CGM तिवारी से कोयला मजदूर पंचायत की भेंट

दीपका CGM तिवारी से कोयला मजदूर पंचायत की भेंट

ख़बर शेयर करें:

कोरबा, 14 अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्था परिवर्तन किया गया है। महत्वपूर्ण पदों पर अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। दीपका क्षेत्र में क्षेत्रीय महाप्रबंधक शरद कुमार तिवारी को पदस्थ किया गया है। कोयला मज़दूर पंचायत संगठन एवं पदाधिकारियों द्वारा चीफ जनरल मैनेजर शरद तिवारी से उनके कार्यालय में भेंट की गई और आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर संगठन के साथ श्रमिक हितों, क्षेत्रीय विकास एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संगठन ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी। विश्वास व्यक्त किया कि प्रबंधन और श्रमिक संगठन के आपसी सहयोग से दीपका क्षेत्र विकास, श्रमिक कल्याण एवं औद्योगिक सौहार्द की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

शरद तिवारी ने प्रतिनिधि मंडल से कहा कि राष्ट्र की ऊर्जा जरूरत के लिए कोयला प्रमुख घटक है और हम सभी को मिलकर उत्पादन की दिशा में सबसे अच्छे प्रयास करने हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *