खेतों से बिजली की मोटर चोरी करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में दर्शन सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी बीहलेवाला फरीदकोट ने बताया कि वह कृषि का कार्य करता है। वह खेती करने के साथ साथ गांव जगत सिंह वाला में एक किसान की जमीन की देखभाल भी करता है। 21 मार्च को वह खेत में चक्कर लगाने गया तो देखा कि उसकी जमीन में लगी बिजली वाली मोटर पांच हार्स पावर की दो व्यक्ति खोल कर ले जा रहे थे। वह मोटर लेकर अपनी बिना नंबर बाइक पर भाग निकले।
जांच पड़ताल करने पर उनकी पहचान मुखत्यार सिंह पुत्र महिंदर सिंह व गुरमेज सिंह पुत्र सोहन सिंह निवासी छांगा खुर्द ममदोट फिरोजपुर के रूप में हुई। जिनके खिलाफ थाना सदर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों को गांव जगत सिंह वाला से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों से एक बिजली वाली मोटर भी बरामद कर ली है।


