रायपुर, 24 मार्च । प्रदेश की राजधानी रायपुर में एक सुने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवर और नगदी चोरी की घटना हो गयी है। ये मामला खमतराई थाना का है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात चोर ने पीड़ित अजय कुमार झा का साथी विकाश मिश्रा जो पडोस मे ही रहता है उसके सुने मकान में 22-03-2023 के 18-00 से 23-03-2023 के 14-30 बजे के बीच घर का ताला तोडकर कमरे के अंदर घुसकर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात , नगदी 30000 रूपए चोरी कर ले गया। पुलिस ने भादवि की धारा के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।
Raipur Crime : सुने मकान का ताला तोड़कर की चोरी, मामला दर्ज…..

