IND vs AUS : फ्लॉप प्रदर्शन कर रहे Suryakumar Yadav के समर्थन में उतरा ये दिग्गज, दे डाली जबरदस्त सलाह

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भारत को 10 विकेट से हार मिली। पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी।अब  भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां दोनों टीमों के लिए करो या मरो की जंग होगी।

दूसरे वनडे मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद आखिरी मैच में टीम इंडिया बदलाव के साथ उतरेगी।कप्तान रोहित शर्मा दो खिलाड़ियों को बाहर सकते हैं। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो पारी का आगाज रोहित शर्मा और शुभमन गिल ही करेंगे । वहीं नंबर तीन की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधों पर होगी। तीसरे वनडे मैच में कप्तान रोहित बड़ा फैसले लेते हुए सूर्यकुमार यादव को बाहर कर सकते हैं।साथ ही उनकी जगह ईशान किशन को मौका मिल सकता है।

विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल की जगह तय नजर आ रही है। बतौर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या नंबर 6 पर खेलेंगे। वहीं कप्तान रोहित शर्मा नंबर 7 पर रविंद्र जडेजा और नंबर 8 पर अक्षर पटेल को खिला सकते हैं।एक बड़ा बदलाव यह हो सकता है कि कप्तान रोहित शर्मा तीसरे वनडे मैच से कुलदीप यादव को बाहर कर देंगे। टीम के लिए रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल की जोड़ी ही स्पिन विभाग को मजबूत सकती है। वहीं आखिरी वनडे मैच के तहत तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।