भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 17 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने -सामने होंगी। मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी ख़बर आई है। दरअसल पहले वनडे मैच के तहत स्टार ओपनर डेविड वॉर्नर का खेलना तय नहीं है । ख़बरों में आई जानकारी की माने तो अगर वॉर्नर नेट अभ्यास के दौरान बल्लेबाजी करने में सहज महसूस करते हैं तो उन्हें पहले मैच के लिए प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया जाएगा।
गौरतलब हो कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गए थे । डेविड वॉर्नर को चोटिल होने की वजह से स्वेदश लौटना पड़ा था । हालांकि अब उनकी वापसी हो गई है। डेविड वॉर्नर की ऑस्ट्रेलिया स्क्वाड में तो वापसी हो गई है, लेकिन पहले वनडे मैच में खेलने के लिए उन्हें अपनी फिटनेस साबित करनी होगी।
वैसे तो डेविड वॉर्नर फिट ही नजर आ रहे हैं ।हाल ही में वह मुंबई की गलियों में बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते भी नजर आए । डेविड वॉर्नर ने खुद इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।गौरतलब हो कि डेविड वॉर्नर इन दिनों खराब फॉर्म में जूझ रहे हैं ।