शक्ति सदन स्थापित करने आवेदन आमंत्रित

बेमेतरा 22 फरवरी I शक्ति सदन योजना के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक जिलों में शक्ति सदन की 30 की क्षमता स्वीकृत किया जावेगा। बड़े शहरों तथा अन्य जिले जहां 40 लाख से ज्यादा की जनसंख्या एवं महिलाओं को अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता के आधार पर 01 से अधिक शक्ति सदन स्थापित किया जा सकेगा। शक्ति सदन के औचित्य/आवश्यकता एवं निर्धारित मापदण्डों के आधार पर गृह की क्षमता को 50 या 100 बढ़ाया जा सकेगा तथा प्रारंभिक तौर पर शक्ति सदन 05 साल तक के लिए स्वीकृत किया जा सकेगा।

शक्ति सदन योजना के दिशा निर्देश एवं निर्धारित मानदंडों के अनुरूप बेमेतरा जिला अन्तर्गत शक्ति सदन (30 की क्षमता) स्थापित किये जाने हेतु स्वयंसेवी संगठन/संस्था/एजेन्सी से 03 मार्च 2023 को शाम 05.30 बजे तक आवेदन कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोबिया बेमेतरा में जमा कर सकते है।