भिलाई, 20 फरवरी । पिछले दो वर्षों के दौरान छत्तीसगढ़ के धमधा भटगांव, बालोद, बेमेतरा, धमतरी, बेरला के अलावा मध्यप्रदेश के बरेली, खंडवा एवं महाराष्ट्र के बुटी बोरी एवं कोटर में उठाईगिरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस कार्रवाही में अमर उर्फ पप्पू पिता हब्बू नट निवासी दीवानपुर पत्थलगांव हाल निवासी हर्ष नगर कानपुर तथा चन्द्रभान नट उर्फ बबलू पिता सुधान सिंह निवासी खमरोद बुढ़ार मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज से की गई है। कानपुर में लगातार 7 दिनों तक पतासाजी के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। ई चालान का बहाना बनाकर ठिकाने से बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार चोरी की रकम से टीवी, म्यूजिक सिस्टम खरीदा तथा शेष राशि को बैंक में जमा कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 21 हजार नगद, एक एलईडी टीवी, एक होम थियेटर, बैंक पासबुक, एक मोटर सायकल आदि बरामद किया गया है। आरोपियों को पकडऩे में एंटी क्राईम, सायबर यूनिट दुर्ग तथा धमधा थाने की संयुक्त टीम कामयाब रही।


