मीठे में कुछ स्पेशल बनाना चाहते हैं, तो ट्राई करें अमरूद का हलवा

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

1 चम्मच घी, 3 अमरूद, 2 कप चीनी, 1 चम्मच ड्राई फ्रूट्स, 1 चम्मच इलायची पाउडर, 1 लीटर दूध

विधि :

– सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से उबाल लें।

– अब अमरूद को भी उबाल लें।

– फिर उबले अमरूद को मिक्सर में डालकर पेस्ट तैयार कर लें।

– कढ़ाई में घी गर्म करें, इसमें अमरूद के पेस्ट को भून लें।

– इस पेस्ट में चीनी, इलायची पाउडर और दूध डालें

इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं।

– तैयार है स्वादिष्ट अमरूद का हलवा।