परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापना के लिए पात्र आवेदकों की सूची जारी….

राजनांदगांव,14 फरवरी   परिवहन विभाग द्वारा राज्य में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था। राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में परिवहन सुविधा केन्द्र स्थापना के लिए 27 आवेदन प्राप्त हुए।

जिनमें से 13 आवेदन पात्र पाए गए है, जिसकी सूची जारी कर दी गई है। सूची के संबंध में दावा आपत्ति 16 फरवरी 2023 शाम 4 बजे तक कार्यालय अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजनांदगांव में प्रस्तुत कर सकते है। इस सबंध में विस्तृस्त जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।