Jashpur Crime : बैगा की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार

जशपुर ,12 फरवरी । पुलिस ने जिले के पत्थलगांव में हुए बैगा की हत्या के मामले  में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सुखी राम ने झाड़फूंक करने वाला बैगा भूखन तिर्की की हत्या कर दी थी। पुलिस ने कहा कि पड़ोसी सरगुजा जिले के राताखांड़ गांव में रहने वाला आरोपी  सुखीराम की पत्नी का इलाज करने वाला बैगा भूखन तिर्की ने झाड़फूंक का इलाज से मरीज को सही कर देने का दावा करते हुए ठीक करने के बदले में दारू, बकरा , मुर्गा एवं पैसा ले लिया झाड़-फूंक करने लगा। 

लेकिन इस इलाज के बाद उसकी  पत्नी की हालत और खराब हो गई थी। इसी बात को लेकर उसका भूखन बैगा के साथ विवाद हो गया था और उसने भूखन की थी ड़ंडे से पिटाई कर दी थी।