दुबई ,09 फरवरी । इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने पुष्टि कर दी है कि टॉप दो टेस्ट टीम के बीच दूसरी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल सात से 11 जून तक ‘द ओवल’ में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए 12 जून रिजर्व दिन होगा। ‘द ओवल’ ने 100 से अधिक टेस्ट मैच की मेजबानी की है और जून में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका की टॉप दो टीम यहां आमने-सामने होंगी। आईसीसी डब्ल्यूटीसी फाइनल टेस्ट कैलेंडर का शीर्ष मुकाबला है।
आईसीसी डब्ल्यूटीसी की शीर्ष दो टीम का फैसला दो साल में 24 सीरीज और 61 टेस्ट मैच खेलने के बाद होगा। फाइनल खेलने वाली शीर्ष दो टीम का फैसला अभी नहीं हुआ है, लेकिन अगले कुछ हफ्तों में कई महत्वपूर्ण मुकाबले होने हैं। इन हफ्तों में बची हुई सीरीज खेली जानी है, जिनसे फाइनल खेलने वाली टॉप दो टीम का फैसला होगा।


