नवरात्रि पर्व के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में 11 से 20 अक्टूबर तक मेला लगेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों के डोंगरगढ़ पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था की है। इसके तहत कुछ ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, स्पेशल ट्रेन चलाने और कुछ ट्रेनों के परिचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, कुछ मेमू ट्रेनों को डोंगरगढ़ और रायपुर तक अस्थायी रूप से विस्तारित किया जाएगा। इसके साथ ही 11 से 20 अक्टूबर तक 10 दूरगामी एक्सप्रेस ट्रेनों का डोंगरगढ़ स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया जाएगा। इन व्यवस्थाओं से नवरात्रि मेले में आने वाले दर्शनार्थियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
- 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेजर को रायपुर तक विस्तारित की जा रही है।
- 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ-रायपुर मेमू पैसेजर को गोंदिया तक विस्तार किया जा रहा है।
- 06886/06885 डोंगरगढ-दुर्ग-डोंगरगढ मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।







